सीएम फ्लाइंग ने चीका नगरपालिका पर मारी रेड / कर्मचारियों में मची भगदड़!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम फ्लाइंग ने चीका नगरपालिका पर मारी रेड / कर्मचारियों में मची भगदड़!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- पिछले कई दिनों से विवादों में चल रही चीका नगर पालिका में शुक्रवार दोपहर सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। जैसे ही नपा कार्यालय में सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के पहुंचने की कर्मचारियों को जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया और सभी अपनी सीटों की तरफ दौड़ते नजर आए। बता दें कि चीका नगरपालिका में प्रॉपर्टी आईडी में लेट लतीफ की काफी शिकायतें मिल रही थी। संभवत उसी को लेकर यह कार्रवाई की गई। सीएम फ्लाइंग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका चीका के जेई की आईडी पर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 150 आवेदन पेंडिंग मिले थे। नगर पालिका के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है, तब से सभी समस्याओं को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर व अन्य संबंधित रिकाॅर्ड की भी जांच की गई जो सभी सही पाया गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से संबंध में कोई भी समस्या पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।