करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आर्थिक तंगी से ग्रस्त प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की मदद कर डॉ आंबेडकर के दिये सन्देश को सार्थक कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आर्थिक तंगी से ग्रस्त प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की मदद कर डॉ आंबेडकर के दिये सन्देश को सार्थक कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ/जींद ;- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत रत्न, संविधान निर्माता और दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर बाबा साहेब ने देश की अखंडता और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधान की रचना करके सबको बराबरी का का हक दिलवाया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को जींद के रानी तालाब पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए बोल रहे थे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंदर ढुल, भारत भूषण टांक, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बेदी ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान व्यक्ति थे। बाबा साहेब को समानता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जातिवाद और असमानता का विरोध किया और समाज को एकमत और समृद्धि की दिशा में बदलने की बात की। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। मंत्री बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्ति की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!