*नरेंद्र खट्टर जैसे समर्पित भाजपा कार्यकर्तओं की सोच / हरियाणा में बनी रहनी चाहिए भाजपा सरकार / कभी न कभी तो हमारी सुध लेगी नायब सरकार*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नरेंद्र खट्टर जैसे समर्पित भाजपा कार्यकर्तओं की सोच / हरियाणा में बनी रहनी चाहिए भाजपा सरकार / कभी न कभी तो हमारी सुध लेगी नायब सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है, ऐसा कार्यकर्ताओ में सुनने को मिल रहा है।
बहुत से कार्यकर्ता ऐसे है जो जवानी से लेकर बुढ़ापे तक हरियाणा में भाजपा का शासन लाने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद ऐसे कार्यकर्ता को हरियाणा सरकार ने कोई भी लाभ का पद देने में रुचि नहीं दिखाई।
बल्कि कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में आए प्रवासी नेताओ को सरकार ने लाल बत्ती वाली घोड़ा गाड़ी दे दी है।
आज हम ऐसे ही एक कार्यकर्ता की बात करते हैं जो युवा समय से ही भाजपा की विचारधारा के साथ तन-मन-धन से जुड़ा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के मुँहबोले भाई एवं सबसे खास मित्र रोहतक निवासी नरेंद्र खट्टर भी एक ऐसे ही कार्यकर्ता है
जिन्हें हर बार सरकार द्वारा लाभ का पद देने का आश्वासन तो दिया जाता है परन्तु आज तक उन्हें कोई पद दिया नही।
भूजल सरंक्षण विभाग के प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे नरेंद्र खट्टर अपने साथियों के साथ चर्चा करते हुए कहते है हरियाणा में हमारी पार्टी की सरकार बनी रहनी चाहिए कभी न कभी तो भाजपा की नायब सरकार हमारी सुध लेगी।
यह है नरेंद्र खट्टर जैसे पार्टी के वरिष्ठ समर्पित कार्यकर्ता की सोच।
इन्ही समर्पित कार्यकर्ताओ के कारण ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
अब नायब सरकार को भी चाहिए कि वह नरेंद्र खट्टर जैसे समर्पित कार्यकर्ता को सरकार में कोई सम्मान जनक पद दे तांकि वह भी सरकारी दफ्तर तथा लालबत्ती वाली गाड़ी का सुख भोग सके।

