करनालगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

हरियाणा सरकार ने किए 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादले*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने किए 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से नौ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ के डीजीपी, कुशल पाल सिंह को महानिदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है।
महानिदेशक, मधुबन काम्पलैक्स कृष्ण कुमार को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो (मुख्यालय) पंचकूला, प्रभजोत रंजन देव को महानिदेशक, हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ लगाया गया है।
पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय पंचकूला के.के.मिश्रा को महानिदेशक (सतर्कता), हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम नियुक्त किया गया है।
मोहम्मद अकील, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था तथा अतिरिक्त कार्यभार, मुख्य सतर्कता अधिकारी को अतिरिक्त डीजीपी मुख्यालय तथा पुलिस आयुक्त गुरुग्राम लगाया गया है।
नवदीप सिंह विर्क एडीजीपी, करनाल रेंज तथा अतिरिक्त कार्यभार एडीजी, एचएपी मधुबन को एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नियुक्त किया गया है। चारू बाली, महानिरीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय लगाया गया है। कृष्ण कुमार राव, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को पुलिस महानिरीक्षक, आरटीसी भौण्डसी नियुक्त किया गया है। योगेन्द्र सिंह नेहरा, पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी भौण्डसी तथा अतिरिक्त कार्यभार, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ को पुलिस महानिरीक्षक करनाल लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!