Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब & हरियाणा हाइकोर्ट को मिले 10 नए जज, पहली बार रिकार्ड तोड़ हुई जजों की नियुक्ति*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब & हरियाणा हाइकोर्ट को मिले 10 नए जज, पहली बार रिकार्ड तोड़ हुई जजों की नियुक्ति*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को 5 नई महिला जज समेत 10 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। इन जजों में कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितू टैगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बैरी और विक्रम अग्रवाल शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इन जजों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब महिला जजों की संख्या दस के आंकड़े को पार करते हुए 13 पर पहुंची है। हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा भी पहली बार होगा, जब कुल जजों की संख्या 66 हो जाएगी। अब से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की इतनी संख्या कभी नहीं रही है। कुछ समय पूर्व भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 12 नए जजों की नियुक्ति की गई थी।

*पहली बार 77 प्रतिशत नियुक्ति*
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जजों की संख्या कुल मंजूर पदों की संख्या की 77 प्रतिशत हो गई है। हाईकोर्ट के कुल मंजूर पदों की संख्या 85 है। तीन महीने पहले तक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या 50 से भी कम थी।

हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या करीब 7 लाख
नेशनल डाटा ग्रिड के आंकड़ों के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करीब 7 लाख केस लंबित हैं। लंबित मामलों को घटाने के लिए जजों की कमी लंबे समय से एक मुख्य कारण माना जाता रहा है। बीते 2-3 महीने में हुई जजों की नई नियुक्तियों से न्याय प्रक्रिया में तेजी आने की संभावनाएं सुधरी है।

एक साल के अंदर न्यायधीशों की संख्या फिर होगी कम
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में साल 2023 में न्यायधीशों की संख्या दोबारा कम हो सकती है। क्योंकि हाईकोर्ट में कार्यरत 8 जज सेवानिवृत हो जाएंगे। सेवानिवृत होने वाले न्यायधीशों में जस्टिस तजिंदर सिंह ढींढसा, जस्टिस हरिंदर सिंह सिद्धू, जस्टिस बीएस वालिया, जस्टिस जयश्री ठाकुर, जस्टिस हरमिंदर सिंह मदान, जस्टिस सुधीर मित्तल, जस्टिस नरेश सिंह गिल और जस्टिस अशोक कुमार वर्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!