Monday, July 1, 2024
Latest:
देश-विदेशहरियाणा

सरकार सकारात्मक कार्य ना करने वाले अफसरों, कर्मचारियों को जबरन करेगी रिटायर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
सरकार सकारात्मक कार्य ना करने वाले अफसरों, कर्मचारियों को जबरन करेगी रिटायर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा में अलग अलग विभागों में अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक कार्य ना करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट करने की तैयारी सरकार की तरफ से की जा रही है। पिछले दस के रिकॉर्ड में ACR में अच्छा या बहुत अच्छा की टिप्पणी ना पाने वाले अफसरों और कर्मचारियों की रिटायरमेंट की तैयारी सरकार की तरफ से की जा रही है। हरियाणा सरकार की तरफ से ऐसी पॉलिसी बनाई गई है जिसमें समय पूर्व सेवानिवृति की जा सकती है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, मंडलायुक्त और उपायुक्तों को 20 पेज की संशोधित पॉलिसी भेज दी है। इस पॉलिसी के मुताबिक ग्रुप A और B कैटेगरी के 50 साल और ग्रुप सी के 55 साल या अधिक की उम्र वाले कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा विभाग की तरफ से की जाएगा और उनकी ACR रिपोर्ट में अगर अच्छा या बहुत अच्छा से कम टिप्पणी पाई जाती है तो उनको जबरन रिटायरमेंट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!