Tuesday, August 25, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुई भीषण मुठभेड़ / सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेरे में लिया!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुई भीषण मुठभेड़ / सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेरे में लिया!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
श्रीनगर ;- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकियों को घेर लिया है। यह मुठभेड़ छात्रु क्षेत्र के सिंहपोरा गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार, यह वही आतंकी समूह है जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। इस बार सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। गौरतलब है कि घाटी में बीते कुछ दिनों से आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 13 मई को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे, वहीं 16 मई को त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर किया गया। इन ऑपरेशनों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करने तक अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!