Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ ने प्रमोशन होने पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल का जताया आभार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ ने प्रमोशन होने पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल का जताया आभार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यमुनानगर ;- हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्यों ने पीटीआई से टीजीटी एवं डीपीई फिजिकल एजुकेशन के पद पर प्रमोशन होने पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल का धन्यवाद किया और पुष्प माला से उनका अभिनंदन किया।
रविवार को कृषि मंत्री का आभार प्रकट करने के लिए हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्य कृषि मंत्री के आवास स्थान पर पहुंचे। हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्य डॉ. सुखविंदर पंजेटों ने बताया कि पीटीआई से टीजीटी एवं डीपीई फिजिकल एजुकेशन में प्रमोशन हरियाणा के विभिन्न जिलों में की गई है जिनकी संख्या 297 है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह सभी भर्तियां कांग्रेस सरकार के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय में की गई थी। कई बार हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्य मुझसे मिले, काफी प्रयासों के बाद आज उनकी प्रमोशन पीटीआई से टीजीटी एवं डीपीई के पद पर हो गई है जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं व कामना करता हूं कि वह सभी अपने पद पर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से काम करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्य गोपाल सिंह, अग्निवेश, देवेन्द्र, नवदीप, राजकुमार, विशाल, शक्ति, सतपाल, अजय, नरेन्द्र, विशाल, कुलदीप, अजय, रोहित अरोड़ा, ओमकार, विकास मैहला, हरजिन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!