करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

घोड़ा- गाड़ी पाने के लिए कभी मनोहरलाल तो कभी नायब के दर पर भटक रहे है समर्पित हरियाणा भाजपाई!/ दलबदलुओं को सत्ता सुख मिलने से हतोत्साहित कार्यकर्ता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घोड़ा- गाड़ी पाने के लिए कभी मनोहरलाल तो कभी नायब के दर पर भटक रहे है समर्पित हरियाणा भाजपाई!/ दलबदलुओं को सत्ता सुख मिलने से हतोत्साहित कार्यकर्ता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गर्व से भाजपा का झंडा उठाने वाले कार्यकर्ताओं की सहनशक्ति मानो अब जवाब देती जा रही है। जिन समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत हरियाणा में नायब के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है। वही समर्पित कार्यकर्ता अब नायब सरकार औऱ भाजपा संगठन में उपेक्षा का शिकार हो रहा है। चर्चा है कि जिन दलबदलुओं का प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में कोई खास योगदान नही है। उन दलबदलुओं को नायब सरकार सरकार बनते ही घोड़ा गाड़ी मिल गयी। जिन समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ-साथ मोदी, मनोहरलाल तथा नायब सैनी की इज्जत बचाने के लिए दिन रात कार्य किया। वही कार्यकर्ता अब घोडा-गाडी पाने के लिए कभी मनोहरलाल तो कभी नायब सैनी के दर पर भटक रहा है। दबी जुबान से भाजपा कार्यकर्त आपस मे चर्चा करते हुए कहते हैं कि क्या हमें चेयरमैन, वाइस चेयरमैन जैसे पद का सुख मिलेगा या तीसरी बार बनी सरकार में भी हम हाथ मलते रह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!