Monday, July 1, 2024
चंडीगढ़यमुना नगरयमुनानगरहरियाणा

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जेजेपी में हुए शामिल दुष्यंत चौटाला का बड़ा जनाधार *

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जेजेपी में हुए शामिल दुष्यंत चौटाला का बड़ा जनाधार *
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर 2005 में छछरौली विधानसभा से विधायक रहे अर्जुन सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गए हैं। आज सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में वो जेजेपी में शामिल हुए। अर्जुन सिंह की गिनती बड़े गुर्जर नेताओं में होती है। 2005 में चौधरी अर्जुन सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर छछरौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जीत हासिल कर वे पहली बार विधायक बने थे। बाद में छछरौली विस क्षेत्र का असतित्व खत्म हो गया। इसका ज्यादातर हिस्सा जगाधरी विस क्षेत्र में शामिल हो गया। 2009 में हुए विस चुनाव में अर्जुन सिंह को बसपा ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा था। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के सहयोगी बन गए। हालांकि 2014 विधानसभा में अर्जुन सिंह को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। जगाधरी विस से आजाद उम्मीदवार के तौर पर वे चुनाव लड़े लेकिन जीत से बेहद दूर रहे। कांग्रेस में फिर से सक्रिय होने के बावजूद वे अलग थलग पड़े थे। अब उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में जेजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!