Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में हरियाणा व मॉरिशस आपसी सहयोग से बढ सकते हैं आगे ;- सीएम खट्टर

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में हरियाणा व मॉरिशस आपसी सहयोग से बढ सकते हैं आगे ;- सीएम खट्टर
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्डीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज मॉरिशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जुगनाथ से मॉरिशस के पोर्ट लुईस में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मॉरिशस व हरियाणा के बीच सहयोग पर चर्चा की। श्री मनोहर लाल आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने मॉरिशस पहुंचे। उन्होंने मॉरिशस में गीता महोत्सव के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी आपसी सहयोग से ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र के अलावा पर्यटन, चीनी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, टैक्सटाईल, इलैक्ट्रोनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में हरियाणा व मॉरिशस आपसी सहयोग से आगे बढ सकते हैं। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग में मॉरिशस के पास अत्याधुनिक तकनीक है जिसका हरियाणा में लाभ लिया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री जुगनाथ ने कहा कि मॉरिशस में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण है। अत: भारत के शिक्षण संस्थान भी सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। इससे आगे भविष्य परस्पर सहयोग की संभावनाओं को तलाशा जाता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीर पाल सरो, हरियाणा के राज्यपाल के सचिव विजय दहिया आदि अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पहले स्थानीय शिबूसागर रामगुलाम हवाई अड्डे पर मॉरिशस के संस्कृति एवं कला मंत्री श्री पृथ्वी राज सिंह रूपन एवं भारत के उच्चायुक्त श्री तन्मय लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!