करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इंद्री एमएलए रामकुमार कश्यप ने दावे के साथ कहा यमुनानगर में पीएम मोदी की होने वाली रैली में इंद्री से भारी संख्या में पहुंचेगी जनता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
इंद्री एमएलए रामकुमार कश्यप ने दावे के साथ कहा यमुनानगर में पीएम मोदी की होने वाली रैली में इंद्री से भारी संख्या में पहुंचेगी जनता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल/इंद्री ;- भाजपा द्वारा बजाज फार्म में विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर भाजपा के सक्रिय सदस्यों को संबोधित किया। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि जिस भारत में वर्षों से बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं और बैंकिंग सुविधा एक सपना थीं, वहां आज करोड़ों लोगों के पास जनधन खाते हैं, आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य सुरक्षा और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाली उज्ज्वला की रसोई गैस है। देश को विश्व पटल पर चमकाने एवं विकास पथ पर आगे ले जाने वाले देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शुमार है। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि 14 अप्रैल को यमुनानगर में प्रधानमंत्री मोदी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जंयती पर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने हरियाणा पहुंच रहे हैं। इस महारैली में इंद्री से भारी संख्या में जनता पहुंचेगी। मौके पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, संजय कम्बोज और राम मेहर माखू माजरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!