Monday, September 14, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*कल होगा हिसार के अग्रोहा में केंद्रीय मंत्री शाह का आगमन गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*कल होगा हिसार के अग्रोहा में केंद्रीय मंत्री शाह का आगमन गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण, नवनिर्मित आईसीयू कक्ष का लोकार्पण तथा पीजी हॉस्टल का शिलान्यास सोमवार को करेंगे। अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे और 1.30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमित शाह करीब 1.30 घंटे अग्रोहा में रहेंगे। उनका हेलिकॉप्टर मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड पर उतरेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 मार्च के दौरे को लेकर पुलिस की पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिसमें 2 कंपनी दूसरे जिलों से बुलाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को रिहर्सल होगा। अमित शाह के दौरे के दृष्टिगत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल समापन मौके पर धन्यवाद भाषण देंगे।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में 31 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 32 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। 20 फीट ऊंची महाराजा अग्रसेन की 800 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनवारण करेंगे। इसके अलावा पीजी स्टूडेंटस के लिए बनने वाले छात्रावास भवन की आधारशिला भी रखेंगे। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले 8 बेड का आईसीयू था, अब इसे बढ़ाकर 32 बेड कर दिया गया है। चार गुणा क्षमता वाले नए आईसीयू भवन में अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के दौरे को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा तथा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने अग्रोहा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन के अधिकारी रविवार को रिहर्सल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!