करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में सत्तारूढ़ पक्ष के ब्राह्मण समुदाय से कैबिनेट मंत्री और ब्राह्मण विधायक ने आपस मे घटिया आरोप लगाकर अपना और नायब सरकार का निकाला जनाजा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में सत्तारूढ़ पक्ष के ब्राह्मण समुदाय से कैबिनेट मंत्री और ब्राह्मण विधायक ने आपस मे घटिया आरोप लगाकर अपना और नायब सरकार का निकाला जनाजा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में सत्तारूढ़ पक्ष के ब्राह्मण समुदाय से कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और ब्राह्मण विधायक राम कुमार गौतम ने आपस मे एक दूसरे पर घटिया आरोप लगाकर अपना और नायब सरकार का जनाजा निकालने में कोई कसर नही छोड़ी है। सत्र में जलेबी के जिक्र पर सफीदों से बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि अब जलेबी शुद्ध नहीं रही, क्योंकि अब जलेबी देसी घी की बजाय डालडा घी में बनाई जाती है। इस पर जवाब देते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि ये किसी और दुकान पर चले गए थे। मंत्री ने कहा कि ये जलेबी खुद मुख्यमंत्री ने उतारी थीं। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधायक राम कुमार गौतम के बारे में कई चर्चाएं हो रही हैं, कि ये दस किलो गोबर तक पी गए थे। इस पर कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इसे रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा। इसके बाद विधायक गौतम ने पलटवार करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा पर पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री अरविंद शर्मा ने उनके रिश्तेदार के भी पैसे नहीं दिए। इस पर अरविंद शर्मा ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर विधायक गौतम इन आरोपों को सही साबित कर देते हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। जब इस मसले पर बुद्धिजीवी लोगो से बात की तो उन्होंने कहा विधानसभा में इन दोनों नेताओं ने नायब सरकार को सदन में नीचा दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!