चंडीगढ़ के गृह सचिव बराड़ तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की परिवार सहित जर्मन यात्रा पर उठे सवाल! यूटी के कर्मचारियों और जनता में असंतोष की स्थिति?*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ के गृह सचिव बराड़ तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की परिवार सहित जर्मन यात्रा पर उठे सवाल! यूटी के कर्मचारियों और जनता में असंतोष की स्थिति?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में जर्मनी की यात्रा की, लेकिन इस दौरे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने यह यात्रा अपने परिवार के साथ की, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह एक आधिकारिक पर्यटन यात्रा है, जबकि कुछ लोग इसे एक फैमिली टूर मान रहे हैं। केवल गृह सचिव बराड़ को छोड़कर सभी परिवार सहित टूर पर परिवार सहित गए है। विवाद का मुख्य कारण यह है कि प्रशासन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिल पा रहा है, और इन कर्मचारियों के लिए बजट नहीं है। दूसरी ओर, अधिकारियों के विदेश दौरे के लिए बजट का कोई कमी नहीं दिखी, जिससे कर्मचारियों और आम जनता में असंतोष की स्थिति बन गई है।
कुछ सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि यह यात्रा चंडीगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि यह सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और परिवारों के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग है।
इस मुद्दे को लेकर आम नागरिकों और कर्मचारियों में काफी गुस्सा है, और उनका कहना है कि जब सरकारी कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा सकता, तो ऐसे विदेश दौरे की मंजूरी क्यों दी जाती है?
प्रशासन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण सवाल है, और अब यह देखना होगा कि क्या वे इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब देते हैं और क्या इस तरह की यात्राओं को भविष्य में नियंत्रित किया जाएगा।
साभार ; (रमेश गोयत)