निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए नगर निगमों,परिषदों तथा पालिकाओं के लिए वरिष्ठ आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को जनरल पर्यवेक्षक किया नियुक्त*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए नगर निगमों,परिषदों तथा पालिकाओं के लिए वरिष्ठ आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को जनरल पर्यवेक्षक किया नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से सम्पन्न करवाने हेतु नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगरपालिकाओं के लिए वरिष्ठ आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं वरिष्ठ आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक तथा उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्तों को खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
गुरुग्राम नगर निगम के लिए आईएएस शेखर विद्यार्थी को, फरीदाबाद नगर निगम के लिए अनिता यादव को, मानेसर नगर निगम के लिए मनीराम शर्मा को, यमुनानगर नगर निगम के लिए जयबीर सिंह आर्य को, हिसार नगर निगम के लिए प्रभजोत सिंह को, रोहतक नगर निगम के लिए राज नारायण कौशिक को, करनाल नगर निगम के लिए राजेश जोगपाल को, पानीपत नगर निगम के लिए प्रदीप कुमार को तथा अंबाला नगर निगम के लिए एचसीएस अधिकारी वीणा हुड्डा को पर्यवेक्षक लगाया है।
पटौदी-जाटौली मंडी, सोहना नगर परिषद तथा फरुर्खनगर नगर पालिका के लिए एचसीएस सुरेंद्र सिंह को, सोनीपत नगर निगम में मेयर के उपचुनाव के लिए जगदीप ढांडा को, अंबाला सदर नगर परिषद, बराड़ा व रादौर नगर पालिका के लिए डॉ़ सरिता मलिक को, नारनौंद व जुलाना नगर परिषद के लिए कमलेश कुमार भादू, इंद्री, नीलोखेड़ी व असंध नगर पालिका के लिए मुनीष नागपाल को पर्यवेक्षक लगाया है।खरखौदा नगरपालिका के लिए कुलधीर सिंह, तावड़ू व हथीन पालिका के लिए महेंद्र पाल, बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी पालिका के लिए सत्यवेंद्र दूहन, थानेसर नगर परिषद तथा ईस्माइलाबाद नगर पालिका के लिए मनिता मलिक, कलानौर व बेरी पालिका के लिए अनुराग ढालिया, अटेली मंडी व कनीना के लिए योगेश कुमार, कलायत, पुंडरी व सीवन के लिए वंदना दिसोदिया को पर्यवेक्षक लगाया है। सिरसा नगर परिषद व जाखल मंडी पालिका के लिए नवीन कुमार आहूजा पर्यवेक्षक होंगे।