Sunday, February 23, 2025
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के ढाई दर्जन आईएएस को मिली पदोन्नति*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के ढाई दर्जन आईएएस को मिली पदोन्नति*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के 30 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी विजयेंद्र कुमार को मुख्य सचिव ग्रेड दिया गया है। वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल और नितिन कुमार यादव को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड मिला है।
मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को पदोन्नति आदेश जारी किये। वर्ष 2012 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों- डॉ. प्रियंका सोनी, धीरेंद्र खड़गटा, डॉ. शालीन, आमना तसनीम, अजय सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह, रितु, जय कृष्ण अभीर, राम कुमार सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार प्रथम और शक्ति सिंह को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।
वर्ष 2009 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों- यश गर्ग, पंकज, मनी राम शर्मा, सुजान सिंह, अशोक कुमार गर्ग, मोनिका मलिक, मुकेश कुमार आहूजा और शरणदीप कौर बराड़ को सुपर टाइम स्केल मिला है। वर्ष 2021 बैच के सात आईएएस अधिकारियों- लक्षित सरीन, नरेंद्र कुमार, निशा, सोनू भट्ट, विश्वजीत चौधरी, विवेक आर्य और यश जालुका को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!