Monday, September 14, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

व्यापक चर्चा के बाद 7 विधेयक पारित / ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी व्यापक चर्चा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
व्यापक चर्चा के बाद 7 विधेयक पारित / ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी व्यापक चर्चा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में सोमवार को व्यापक चर्चा के बाद 7 विधेयक पारित किए गए। अनेक विधायकों ने विधेयकों पर व्यापक संशोधन के सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा करवाई गई। इस चर्चा में बड़ी संख्या में विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। विस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विधेयक पर व्यापक चर्चा से ही विधेयक जनहित की कसौटियों पर खरा उतर सकते हैं।
इससे पूर्व सोमवार को सत्र की शुरुआत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा से हुई। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ध्यानाकर्षण सूचना संख्या-3 पर चर्चा करवाई। यह ध्यानाकर्षण सूचना विधायक आदित्य देवीलाल द्वारा दी गई थी। इसमें किसानों को डायमोनियम स्फेट (डी.ए.पी.) और यूरिया की समय से आपूर्ति न होने से सम्बंधित मामला उठाया गया था। विधायक आफताब अहमद द्वारा दी गई ध्यानाकर्षण सूचना संख्या-9 को स्वीकृत कर सूचना संख्या 3 के साथ क्लब कर दिया गया। इसी प्रकार विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा ध्यानाकर्षण सूचना संख्या-11 और विधायक शीशपाल केहरवाला द्वारा ध्यानाकर्षण सूचना संख्या-16 को भी ध्यानाकर्षण सूचना संख्या 3 के साथ क्लब कर दिया गया है। इन विधायकों ने भी खाद आपूर्ति का मामला उठाया था।
इसी प्रकार सदन में विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा दी गई ध्यानाकर्षण सूचना संख्या-15 पर भी व्यापक चर्चा हुई। इस प्रस्ताव में राज्य में बढ़ते डेंगू के मामलों को उठाया गया था। सोमवार को वित्त मंत्री की ओर से वर्ष 2024-2025 के लिए अनुपूरक अनुमान की पहली किस्त भी प्रस्तुत की गई।
सोमवार को पारित विधेयकों का विवरण इस प्रकार है :-
1. हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024
2. हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2024
3. हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2024
4. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2024
5. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2024
6. हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबन्धक) संशोधन विधेयक, 2024
7. हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024

पुर: स्थापित किए गए विधेयकों का विवरण :-
1. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2024
2. हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2024
3. हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक, 2024
4. हरियाणा विस्तार प्राध्यापक तथा अतिथि प्राध्यापक (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024
5. हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!