Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़जिंदहरियाणा

जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अशोक तंवर भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला पर पड सकते हैं है भारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अशोक तंवर भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला पर पड सकते हैं है भारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में कई चुनाव हारने के बावजूद विरोधी दल कांग्रेस की तकरार समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। जींद उपचुनाव से पहले भी पार्टी के अलग-अलग धड़ों ने अपनी लॉबिंग शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भले ही दिल्ली दरबार की लॉङ्क्षबग में जुटे हों लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने ग्रांउड जीरो पर काम शुरू कर दिया है।
अशोक तंवर ने मंगलवार को सोनीपत में पार्टी के तमाम मोर्चों व प्रकोष्ठों की बैठक लेकर जहां रणनीति को अंतिम रूप देंगे, वहीं दस जनवरी से जींद में डेरा डाल लेंगे। जींद उपचुनाव को कांग्रेस ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। अशोक तंवर चूंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लिहाजा यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से अधिक जुड़ा हुआ है। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
तंवर खेमे से बालमुकुंद शर्मा, प्रमोद सहवाग और रघुबीर भारद्वाज टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। हुड्डा खेमे से बलजीत सिंह रेढू और अंशुल सिंगला तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला खेमे से सुधीर गौतम टिकट की लाइन में हैं। कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री व कलायत से आजाद विधायक जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण जेपी को भी लड़ाने पर विचार कर रही है। तंवर समेत तमाम नेता दिल्ली दरबार में डटे हुए हैं
बहरहाल टिकट किसी को भी मिले, लेकिन संगठनात्मक तौर पर तंवर ने अपनी तैयारी आरंभ कर दी है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन कुलदीप सोनी के अनुसार मंगलवार को सोनीपत के कुबेर होटल में सभी 30 प्रकोष्ठ व मोर्चों के संयोजक 300-300 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष से जींद उपचुनाव पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद सभी की ड्यूटी जींद में लगाई जाएगी।
कुलदीप सोनी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष 10 जनवरी से जींद में डेरा डाल लेंगे। वहां वे साइकिल से चुनाव प्रचार करेंगे। 28 जनवरी तक तंवर जींद में ही रहेंगे और जींद उपचुनाव जीतने के बाद लौटेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नौ जनवरी को अपनी पार्टी के उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!