Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

इंद्री हल्के का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता ;- कर्ण देव कम्बोज

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इंद्री हल्के का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता ;- कर्ण देव कम्बोज
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा खाद्य एवं आपुर्ति मन्त्री कर्ण देव कम्बोज ने राष्ट्रीय खोज / भारतीय न्यूज़ के सम्पादक से विशेष बातचीत मे बताया की यदि कोई सरकारी मीटिंग हो या कहीं निरीक्षण के लिए दौरे पर जाना हो तो मै दूसरे शहर जाता हु अन्यथा मै अपने हल्के के लोगो के बीच मे ही रहना पसंद करता हु। मेरे हल्के मे रहने से क्षेत्र के लोगो को अपने काम करवाने के लिये इधर उधर धक्के नही खाने पड़ते और न ही चंडीगढ़ आना पड़ता है। कम्बोज ने बताया की मेने हर गांव मे खेलो को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा जितने विकास कार्य मेने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र मे किये है उतने आज तक किसी विधायक या मन्त्री ने नही किये होंगे। मन्त्री कम्बोज ने बताया मेरी पहली प्रथमिकता मेरे हल्के का विकास है। उन्होंने आरक्षण पर बोलते हुए कहा आरक्षण जाति आधार पर नही आर्थिक आधार पर होना चाहिए क्योकि गरीबी तो हर जाति मे होती है। कम्बोज ने बताया मेरे विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा पूरी तरह से मजबूत है। उन्होंने कहा खट्टर सरकार पूरी ईमानदारी से प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!