करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

ACB टीम ने पानीपत नगर निगम के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ACB टीम ने पानीपत नगर निगम के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत नगर निगम की संपत्तिकर शाखा से शुक्रवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक क्लर्क को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम आरोपी को साथ लेकर गई है। आरोपी का नाम अजय बताया जा रहा है। आरोपी कलर्क निगम की कर शाखा में कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। कर्मचारी का काम संपत्ति कर की फाइलों में ऑब्जेक्शन लगाने यानी आपत्ति दर्ज करवाने का था। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी किसी का प्रॉपर्टी आईडी का काम कराने की एवज में 12 हजार रुपये की डिमांड की थी। उसकी आवेदक ने एसीबी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पालिका बाजार निगम कार्यालय में दबिश दी। यहां से आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। करीब साढ़े तीन बजे एसीबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसीबी की रेड से निगम के कर्मचारियों में खलबली मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!