Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस के साथ आप पार्टी पर हमला/ कहा जेजेपी नेताओं का भाजपा में स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस के साथ आप पार्टी पर हमला/ कहा जेजेपी नेताओं का भाजपा में स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- जेजेपी के विधायकों के अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जेजेपी की नीतियां और सोच उनके खुद के लिए ही स्वीकार्य हैं। लंबे समय से उनके नेता घुटन महसूस कर रहे थे, और अब भाजपा में शामिल होकर उन्हें राहत मिली है। हमने उनका स्वागत किया है। करनाल के नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनका गठबंधन पहले भी लोकसभा चुनावों में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप खुद को ईमानदारी का चेहरा दिखाते हैं, लेकिन असलियत में उनका नकाब उतर जाता है और भ्रष्टाचार सामने आ जाता है। जनता अब इनके झूठ को समझ चुकी है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली।जेजेपी के विधायकों के अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जेजेपी की नीतियां और सोच उनके खुद के लिए ही स्वीकार्य हैं। लंबे समय से उनके नेता घुटन महसूस कर रहे थे, और अब भाजपा में शामिल होकर उन्हें राहत मिली है। हमने उनका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!