Friday, September 13, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली पहुचे करनाल/ बडौली ने कहा जनता के सुझावों पर तैयार किये संकल्प पत्र पर करेंगे सभी कार्य*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली पहुचे करनाल/ बडौली ने कहा जनता के सुझावों पर तैयार किये संकल्प पत्र पर करेंगे सभी कार्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। भाजपा परिवार की तरह कार्य करती है। भाजपा जनता के सुझावों से एक संकल्प तैयार करेगी। जहां की जनता जो कार्य चाहती है, सरकार उसी प्रकार से कार्य करेगी। बड़ौली करनाल में भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है। देश को 2047 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, ये बजट उसी संकल्प का हिस्सा है। लोगों को सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कई नई योजनाओं का समावेश बजट में किया गया है। इस बजट की तुलना जब कांग्रेस के कार्यकाल से करेंगे, तो सही जानकारी होगी कि उससे तीन गुना बजट बढ़ाया गया है। देश के हर जिलों को नेशनल हाईवे से जोड़ने का कार्य हो या फिर युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुत कार्य किया गया। चार करोड़ एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने की योजना है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना है। ये बजट प्रशंसनीय है। कांग्रेस की यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग एक दूसरे को पीछे करने में लगे है। कांग्रेस की जो सोच है, जो कल्चर है, उसका सभी को पता लगेगा। कांग्रेस की सोच हमेशा से ही देश को तोड़ने की रही है। जब भी कोई अच्छी बात होती है, तो उसमें बुराई ढ़ूढ़ने लगते है।
विधान सभा चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर जनता के सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेंगे। संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ता चुनाव को लेकर देश की मजबूती के लिए काम करेंगे। 8, 29 व 30 को लगातार बूथ की बैठकें चल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाएंगे। कुछ बूथ बढ़ेंगे। सभी बार्डो और गांवों में कार्यकर्ता जाकर एक अभियान के रूप में जाएंगे। जानेंगे, कि जनता किस प्रकार के कार्य जनता है, भाजपा की हरियाणा सरकार उस गांव व वार्ड में उसी प्रकार के कार्य करेगी। टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो गुटबाजी है, भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है, भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!