Tuesday, August 13, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के 16वें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में आज रोहतक में होगी MLA मोहन बड़ौली की ताजपोशी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के 16वें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में आज रोहतक में होगी MLA मोहन बड़ौली की ताजपोशी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- हरियाणा भाजपा के 16वें अध्यक्ष के रूप में राई से MLA मोहनलाल बड़ौली की आज ताजपोशी होगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारी देंगे। पद ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। भाजपा 1980 से अब तक अपने 43 साल के कार्यकाल में चार बार प्रदेश के अंदर सत्ता में आई है। 1987 में डॉक्टर मंगलसेन, 1996 में रमेश जोशी, 2014 में रामबिलास शर्मा व 2019 में सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष थे। केवल 2014 में भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई, बाकी तीन बार गठबंधन की सरकार बनी। 30 अक्तूबर 2023 को भाजपा ने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। नायब के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश महासचिव मोहन बडौली को प्रदेशाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!