Friday, August 16, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा पंचायत मंत्री महिपाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा हिंदुओं को आतंकी कहने वाले उनके पास क्यों कराते हैं ऐसी-तैसी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पंचायत मंत्री महिपाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा हिंदुओं को आतंकी कहने वाले उनके पास क्यों कराते हैं ऐसी-तैसी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक/बहादुरगढ़ ;- एक बार फिर हरियाणा की सत्ता हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तथा हरियाणा सरकार पूरे दल बल के साथ मैदान में आ गई है। नए प्रभारी सतीश पूनिया ने कमान संभालते हुए सभी जिलों में विस्तारित बैठकें शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 50 प्रतिशत सीटें गंवाने के बाद भाजपा नेताओं के सुर भी बदले और बिगड़े हुए हैं। पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर हमला बोला।
महिपाल ढांडा वीरवार को बहादुरगढ़ के गलेक्सी रिजॉर्ट में भाजपा की विस्तारित जिला बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान ढांडा ने कहा, कांग्रेस के बड़े नेता हिंदुओं को आतंकी कहते हैं तो उन हिंदुओं के पास क्या अपनी ऐसी-तैसी कराने जाते हो। क्यों जाते हो उनके पास वोट मांगने। ढांडा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को खुश करने में लगी है। कांग्रेस तो कह चुकी है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो फिर बाकी हिंदुस्तानी कहां जाएंगे।महिपाल ढांडा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 10 साल में हरियाणा के गांव देहात में बहुत काम हुए हैं और जो काम रह गए हैं वह इन दो महीनों में करवा दिए जाएंगे।अब कोई सरपंच नाराज नहीं है।
कांग्रेस के हरियाणा में सरकार बनाने के दावे पर महिपाल ने कहा कि सपने लेने का हक सभी को है, लेने दो सपने, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर वोट ले लिए, लेकिन उसी कांग्रेस ने कर्नाटक में एससी और बीसी का आरक्षण काट कर मुसलमानों को देने का काम कर दिया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!