Friday, June 28, 2024
Latest:
चंडीगढ़हरियाणाहिसार

हांसी से पूर्व विधायक विनोद भयाना ने थामा भाजपा का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
हांसी से पूर्व विधायक विनोद भयाना ने थामा भाजपा का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हांसी :- हांसी से पूर्व विधायक एवं सीपीएस रहे विनोद भ्याणा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल के अथक प्रयास से पूर्व संसदीय सचिव ने भाजपा का दामन थामने का मन बनाया था। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हे विधिवत रुप से पार्टी में शामिल किया।इस अवसर पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल और राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स भी मौजूद थे। पिछले कई दिनों से राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे थे और भ्याणा के कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म था। कांग्रेस की तरफ से रेणुका बिश्नोई हांसी में विधायक हैं और कुलदीप बिश्नोई के साथ विनोद भ्याणा की नहीं बनती है। जिसके चलते उनकी कांग्रेस की टिकट को लेकर भी संशय था जिसके बाद भ्याणा ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि विनोद भ्याणा साल 2009 में हजकां की तरफ से विधायक चुने गए थे लेकिन उन्होने कांग्रेस में जाने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद पूर्व सीएम हुड्डा ने उन्हे मुख्य संसदीय सचिव बनाया था। विनोद भ्याणा विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। दो बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, एक बार हजकां के टिकट पर मैदान में उतरे और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई। विधानसभा में वह हजकां के टिकट पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!