Sunday, June 16, 2024
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगड़ के होम सेक्रेट्री पद के लिए चर्चाओं में हरियाणा कैडर के 2 IAS का नाम!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ के होम सेक्रेट्री पद के लिए चर्चाओं में हरियाणा कैडर के 2 IAS का नाम!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- चंडीगढ़ गृहसचिव का कार्यकाल पूरा होने पर चंडीगड़ प्रशासन ने हरियाणा सरकार से गृह सचिव व उपायुक्त का नाम का पैनल मांग लिया है। चंडीगढ़ के गृह सचिव नितिन यादव की तैनाती केंद्र में हो गई है। ऐसे में हरियाणा के वरिष्ठ अफसरों की नियुक्ति चंडीगढ़ में हो सकती है।चंडीगढ़ गृह सचिव पद की दौड़ में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का नाम मुख्य रूप से बताया जा रहा है। इनमें हरियाणा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव IAS डा. अमित कुमार अग्रवाल व जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक व चंडीगड़ के पूर्व उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का नाम शामिल है। हालांकि हरियाणा सरकार की ओर से अभी पैनल में किसी का नाम नहीं भेजा गया है। लेकिन जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा तीन अफसरों के नाम का पैनल चंडीगड़ प्रशासन को भेजा जाना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!