Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

शपथ लेते ही एक्शन में आये हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बुलाई कई विभागों की अहम बैठक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शपथ लेते ही एक्शन में आये हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बुलाई कई विभागों की अहम बैठक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- विधायक पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तुरंत एक्शन में आ गए। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा सचिवालय में कई विभागों की बैठक बुला ली। इनमें दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री कृषि विभाग के अधिकारियों और दोपहर 2 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा सचिवालय में बैठक करेंगे।
*दिल्ली के लिए होंगे रवाना*
विधिवत रूप से हरियाणा विधानसभा का सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी जहां पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है। विधायक पद की शपथ लेने और अधिकारियों से मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। दिल्ली में वह हाई कमान से मिलकर विधानसभा चुनाव की रणनीति के अलावा लोकसभा चुनाव के परिणाम पर भी मंथन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!