करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

6 जून के बाद होगी हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा, रामबिलास शर्मा, संजय भाटिया, सुभाष बराला कृष्ण बेदी रेस में आगे!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
6 जून के बाद होगी हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा, रामबिलास शर्मा, संजय भाटिया, सुभाष बराला कृष्ण बेदी रेस में आगे!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा संभव है। ऐसा माना जा रहा है 6 जून के बाद नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कभी भी हो सकती है। निजी सूत्रों की माने तो भाजपा एक बार फिर ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा तथा 2 बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रह चुके रामबिलास शर्मा पर भी भरोसा जता सकती है क्योंकि इनकी अगुवाई में ही 2014 में हरियाणा में कमल खिला था और पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी। यदि जाट चेहरे की बात करें तो सांसद सुभाष बराला का नाम सबसे ऊपर है। पूर्व में वह भी लंबे समय तक हरियाणा भाजपा की कमान संभाल चुके है। बराला पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के अति विश्वासपात्र माने जाते है। यदि बात पंजाबी समाज की करें तो सांसद व पूर्व प्रदेश महासचिव संजय भाटिया भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने कि रेस में प्रमुख रूप आगे है। संजय भाटिया के ऊपर भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का पूरा आशीर्वाद है और वह खट्टर की टीम के महत्वपूर्ण सदस्यो में शामिल हैं। यदि अनुसूचित समाज के चेहरे की बात करें तो हरियाणा में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सबसे आगे दिखाई देते है। क्योंकि बेदी मुख्यमंत्री नायब सैनी और निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल के भरोसेमंद साथी माने जाते है। यदि निजी सूत्रों की माने तो इन्ही चारो में से ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनेगा! हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ सरकार में बड़े ओहदे पर विराजमान नेता ने सम्पादक राणा ओबराय से नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उपरलिखित नामो में से ही कोई एक प्रदेशाध्यक्ष बनेगा! अब देखते हैं 6 जून के बाद इनमें सभी मे से किस नेता के ऊपर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का ताज सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!