Tuesday, July 2, 2024
Latest:
चंडीगढ़महेंद्रगढ़राजस्थानहरियाणा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने जिस जिस जगह भी प्रचार किया, वहाँ वहाँ भाजपा प्रत्याशी जीते*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने जिस जिस जगह भी प्रचार किया, वहाँ वहाँ भाजपा प्रत्याशी जीते*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- राजस्थान विधानसभा चुनाव में एंटीकंबैन्सी के बावजूद भी भाजपा 199 सीटों में से अच्छी-खासी 73 सीटें हासिल करने में कामयाब हुई है। सीमावर्ती राज्य हरियाणा के कई भाजपा दिग्गज नेताओं ने भी काफी जोर लगाया था। इनमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा का विशेष रूप से जिक्र करना होगा, जिन्होंने राजस्थान चुनाव में छह विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी रैलियों में शिरकत करके भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया था। विशेष बात यह रही कि इन सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों ने अपनी जीत की घोषणा होते ही टेलीफोन पर सबसे पहले हरियाणा के शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया। ज्ञात रहे कि भाजपा के वरिष्ठï नेता रहे हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा का राजस्थान से पु राना नाता है। उनका विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ भी राजस्थान की सीमा से लगता है। प्रत्येक विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में श्री शर्मा की राजस्थान से प्रचार के लिए डिमांड आती है। वहां पर एक बहुत बड़ा वोट बैंक हैं जिस पर राम बिलास शर्मा का खासा प्रभाव माना जाता है। वे जब-जब वहां पर चुनाव प्रचार में जाते हैं तो उनकी रैलियों के बाद कई बार राजनैतिक हवा का रूख बदला है। उनके इसी रूतबे को देखते हुए इस बार भी श्री शर्मा की राजस्थान विधानसभा चुनाव में छह विधानसभा क्षेत्रों अलवर, मंडावर, चुरू, रतनगढ़, अंबर व सूरजगढ़ में प्रचार के लिए बुलाया गया। असर यह हुआ कि अलवर शहरी विधानसभा क्षेत्र से संजय शर्मा, मंडावर विधानसभा क्षेत्र से मंजीत चौधरी, चुरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौर, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभिनेष महर्षि, अंबर विधानसभा क्षेत्र से सतीश पुनिया तथा सुरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुभाष पुनिया ने अपने-अपने विरोधी उम्मीदवार को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। श्री शर्मा ने भाजपा उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उनको जिस उम्मीद व विश्वास से वोट दिया है, उसको बरकरार रखते हुए भविष्य में अब उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर पूरा करवाने का इन विधायकों का फर्ज बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!