करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ द्वारा पूर्व मंत्री पवन बंसल को मनाने की कोशिश जारी, प्रियंका गांधी की रैली में में हो सकते है शामिल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ द्वारा पूर्व मंत्री पवन बंसल को मनाने की कोशिश जारी, प्रियंका गांधी की रैली में में हो सकते है शामिल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल चंडीगढ़ लोकसभा से टिकट कट जाने के बाद से पार्टी से नाराज चल रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को मनाने की एक बार फिर से कोशिश की गई है। कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने उनसे मुलाकात की है। उनके साथ हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं चंडीगढ़ के कोऑर्डिनेटर इंचार्ज विवेक बंसल भी साथ में रहे। वहीं, राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गर्ग ने भी उनसे मुलाकात की है। वह अपना लोकसभा का टिकट कट जाने और मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। *कल प्रियंका गांधी की रैली में हो सकते हैं शामिल*
चंडीगढ़ में रविवार को कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी रैली की जानी है। इसमें प्रियंका गांधी कल चंडीगढ़ आ रही है। सेक्टर 27 में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी से नाराज चल रहे पवन बंसल कल प्रियंका गांधी की रैली में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!