Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इनैलो के अभय सिंह चौटाला भाजपा औऱ कांग्रेस गठबंधन को दे रहे है पूरी टक्कर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इनैलो अभय सिंह चौटाला भाजपा औऱ कांग्रेस गठबंधन को दे रहे है पूरी टक्कर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- 2024 लोकसभा चुनावों का दंगल छठे दौर में पहुंच रहा है। 25 मई को छठे फेज की वोटिंग होनी है। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा औऱ कांग्रेस तथा इनैलो में होने जा रहा है। 2024 में एक अंतर देखने को मिला है। 2019 चुनाव से पहले इनैलो प्रदेश में मजबूत पार्टी थी औऱ उनकी सरकार बनने के पूरे चांस बने हुए थे। लेकिन पार्टी दोफाड़ हो गयी और इनैलो हाशिए पर आ गयी औऱ jjp पार्टी पैदा हो गयी। अभय चौटाला ने हार नही मानी दिनरात मेहनत करके पार्टी का पुनर्गठन किया। इन 5 वर्ष में बदलाव यह आया है कि हरियाणा में jjp पार्टी हाशिए पर गयी। क्योंकि प्रदेश की जनता खट्टर सरकार के खिलाफ जजपा को वोट दिए थे लेकिन दुष्यंत ने सरकार में मजा लेने के लिए धुर विरोधी पार्टी भाजपा को ही समर्थन दे दिया। इस कारण से प्रदेश की जनता ने एकाएक जजपा से मुह मोड़ लिया। इनैलो नेता डीआर केरो ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से अभय सिंह चौटाला भारी बहुमत से जीतेंगे। आज प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर कुल 16 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे। जिनकी किस्मत का फैंसला 4 जून को आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!