करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा में आज होगी कांग्रेस के 9 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा, दीपेंद्र रोहतक तो सिरसा से शैलजा का लड़ना तय!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा में आज होगी कांग्रेस के 9 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा, दीपेंद्र रोहतक तो सिरसा से शैलजा का लड़ना तय!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों पर आज फाइनल मुहर लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में होने वाले केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में 9 नामों पर चर्चा के बाद लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले हुई हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में बनाए गए पैनल में एक-एक नाम पर सहमति बन चुकी है। रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा तथा सिरसा से शैलजा का टिकट पक्का माना जा रहा है। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर दावेदारी मामले में श्रुति चौधरी राव दान सिंह को पछाड़ती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!