करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के अग्रणी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला A++ग्रेड, स्थानीय नेताओं, छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन में खुशी की लहर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के अग्रणी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला A++ग्रेड, स्थानीय नेताओं, छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन में खुशी की लहर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की वर्षो पुरानी यूनिवर्सिटी जिसने अनेको छात्रों को शिक्षा द्वारा रोशनी दिखा कर नया जीवन दिया। उसी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र को A++ ग्रेड से नवाजा गया है। जिसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर और शहर के नेताओं में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 13 से 15 सितंबर को किए गए निरीक्षण के आधार पर कुवि को 3.56 के स्कोर से ए प्लस प्लस ग्रेड दिया गया है। यह ग्रेड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए दिया गया है। तीन दिवसीय निरीक्षण के बाद नेक टीम का परिणाम तीन चार महीने बाद जारी किया गया है जो की 30 प्रतिशत निरीक्षण पर निर्भर करता है और 70 प्रतिशत विश्वविद्यालय द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों पर निर्भर करता है। इससे पहला विश्वविद्यालय वर्ष 2017 से ए प्लस ग्रेड था अब ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने पत्रकार वार्ता की तो इसके लिए शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी है उन्होंने कहा कि सभी के मिलकर किए गए सार्थक प्रयासों से ही है संभव हो पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!