Thursday, June 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा बजट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा बजट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया अंतरिम बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला साबित होगा। बजट किसानों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं मध्यमवर्ग सहित सभी देशवासियों की उम्मीदों के अनुरूप रहा है। यह दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किया गया बजट आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दृष्टि को रेखांकित करता है। सैनी ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा भी बजट में साफ झलकती है। वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की उन उपलब्धियों को बजट में रखा है, जिससे भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना।
नायब सैनी ने कहा कि स्टार्टअप करने वाले युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। युवाओं को आसान किश्तों पर लोन मिलेगा, ताकि युवा देश के प्रगति और उन्नति में भागीदारी हो सके। स्टार्टअप स्कीम के तहत ही एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत मुफ्त बिजली देने की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि इस बजट से विकसित भारत की नींव रखी गई है और किसानों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए हैं, ताकि किसान और अधिक स्मृद्ध हो सकें। केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए चार करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं। इस बजट में दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राम राज्य की परिकल्पना पर काम कर रही मोदी सरकार का लक्ष्य अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। बजट में आयुष्मान भारत का दायरा भी बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार अब आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को भी इस स्कीम का लाभ देगी।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार का बजट युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपये के फंड का एलान किया गया है। इसके अलावा स्टार्टअप्स पर टैक्स छूट को भी एक साल और बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये इन्फ्रास्च्रट्रचर पर खर्च करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा वंदे भारत की 40 हजार बोगियां भी आम ट्रेनों में लगाने का फैसला लिया गया है। इससे देश भर के रूटों पर आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण को समर्पित है और अर्थव्यवस्था को नई ताकत देकर देश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!