Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,, हरियाणा पुलिस के दो आईजी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, एक को गैलेंट्री मेडल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पुलिस के दो आईजी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, एक को गैलेंट्री मेडल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के दो आईजी रेंक के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल और छह अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। गृहविभाग ब्रांच के अधिकारी ने सम्पादक राणा ओबराय को बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गेलंट्री मेडल से नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेन्द्र, उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविन्द्र, सहायक उप निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेन्द्र कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक पंचकूला विजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!