Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालकारोबारखेलचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*पंजाब & हरियाणा हाइकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन पर व्यंग कसते हुए कहा प्रशासन 18 दिन माँग कर चुनाव को बना रहा है महाभारत!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पंजाब & हरियाणा हाइकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन पर व्यंग कसते हुए कहा प्रशासन 18 दिन माँग कर चुनाव को बना रहा है महाभारत!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- प्रशासन ने हाइकोर्ट से कहा कि 26 जनवरी से पहले चुनाव नहीं हो सकते। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि आप इस तरह मेयर का चुनाव नहीं करा सकते जिसमें सिर्फ 35 पार्षदों को वोट करना हो। यह हैरान करने वाली बात लगती है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से कहा कि 6 फरवरी चुनाव के लिए काफी लंबा समय है। चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी 24 जनवरी यानि कल को दें कि चुनाव कब होंगे। नहीं तो हम चुनाव की तारीख तय कर देंगे। अब हाईकोर्ट 24 जनवरी को दोबारा सुनवाई करेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि 26 जनवरी से पहले चुनाव नहीं हो सकते। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि आप ऐसे मेयर का चुनाव नहीं करा सकते जिसमें सिर्फ 35 पार्षदों को वोट करना हो। यह बहुत ही हैरानी की बात है। प्रशासन ने कहा है कि हाई कोर्ट उन्हें कल तक का समय दे और हम इस संबंध में कल हाई कोर्ट को जानकारी देंगे। जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कल सुबह दस बजे तक का समय दिया है। यह भी कहा गया है कि प्रशासन तय करे कि चुनाव कब होंगे, नहीं तो हम आदेश जारी कर देंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि महाभारत भी 18 दिन तक चला था और चंडीगढ़ प्रशासन इसे महाभारत बना रहा है और चुनाव के लिए 18 दिन मांग रहा है। इससे पहले चुनाव क्यों नहीं हो सकते? कल सुबह 10 बजे तक जानकारी देना। जिसके चलते इस मामले को लेकर कल सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!