करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नववर्ष से पहले हो सकता है हरियाणा भाजपा संगठन में फेरबदल, महासचिव सहित अनेको जिला अध्यक्ष बदले जाने की सम्भावना!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नववर्ष से पहले हो सकता है हरियाणा भाजपा संगठन में फेरबदल, महासचिव सहित अनेको जिला अध्यक्ष बदले जाने की सम्भावना!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
निजी सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान ने हरियाणा भाजपा में फेरबदल करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसलिए हरियाणा भाजपा में कभी भी बदलाव हो सकता है। इस को लेकर तीन दिन में दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक सोमवार को CM हॉउस पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के बीच देर रात तक चली। दूसरी बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच करीब तीन घंटे चली। इन दोनों के अलावा बैठक में कोई अन्य पदाधिकारी मौजूद नहीं था।
सूत्रों का कहना है कि दोनों बैठकों में संगठन में बदलाव को लेकर लंबा विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी के तीनों महामंत्री में से दो बदले जाने तय हैं। इसके अलावा अनेको जिला अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। इनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। सूत्रों की माने तो नए साल से पहले कभी भी संगठन में बदलाव हो सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के पद संभालते ही चर्चा शुरू हो गई थी कि संगठन में फेरबदल करके नए चेहरो को मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!