करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*तीन राज्यों में मिली बम्पर जीत से उत्साहित हरियाणा भाजपा के कुछ MLA चाहते है लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*तीन राज्यों में मिली बम्पर जीत से उत्साहित हरियाणा भाजपा के कुछ MLA चाहते है लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत का असर हरियाणा की सियासत पर साफ नजर आने लगा है। हरियाणा भाजपा को लगने लगा है कि मोदी का करिश्मा हरियाणा में भी कारगर साबित हो सकता है, इसलिए भाजपा के कुछ विधायक लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव करवाना चाहते हैं। यदि बात जेजेपी की करें तो राजस्थान चुनाव में जजपा नेताओ को इस बात का अहसास हो गया कि संगठन के बिना उसके लिए हरियाणा से बाहर पैर पसारना इतना आसान नहीं है। राजस्थान में मिली शिकस्त से सबक लेकर अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं।
भाजपा का मनोबल इतना बढ़ गया है की कुछ नेता 2024 के विस चुनाव अपने दम पर ही लड़ने के इच्छुक हैं। इतना जरूर है यदि भविष्य में भाजपा का जेजेपी के साथ कोई चुनावी समझौता हुआ तो भाजपा अपनी शतों पर जजपा से समझौता करेगी। क्योंकि राजस्थान में मिली करारी शिकस्त से जेजेपी का मनोबल जरूर कम हुआ है। भाजपा की शानदार जीत को लेकर जब प्रदेश के विधायकों और नेताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की हुई अप्रत्याशित जीत से यह साफ हो गया है कि पूरे देश में एक बार फिर से मोदी की सुनामी आ गई है। जिसका असर हरियाणा के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!