Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को कुर्सी जाने का हो गया था अंदेशा! क्या धनखड़ को हटाने में CM खट्टर ने किया खेला?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को कुर्सी जाने का हो गया था अंदेशा! क्या धनखड़ को हटाने में CM खट्टर ने किया खेला?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से अध्यक्ष बदलने को लेकर सवाल किये तो उनके जवाबों से स्पष्ट हो रहा था की हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदला जा सकता हैं और यह भी पत्रकारों ने महसूस किया कि शायद ओमप्रकाश धनखड़ को भी यह महसूस हो चुका है किसी भी समय उनकी प्रदेश अध्यक्ष के पद से छुट्टी हो सकती है। इसीलिए वह सवालों के जवाब में कहने लगे कि भाजपा पार्टी में परिवर्तन होता रहता है उन्होंने अपनी पिछली राजनीति के बारे में बताते हुए कहा समय समय पर उनके पद बदले जाते रहे हैं यदि अब भी मेरा पद बदल जाता है तो यह एक स्वभाविक प्रकिर्या होगी। शांत स्वभाव माने जाने वाले धनखड़ प्रेसवार्ता में न सर्फ बचते नजर आए बल्कि कई मौके पर असहज भी हुए। प्रेसवार्ता के कुछ घण्टो के बाद ही धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष से बदलकर उन्हें राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया। प्रदेश की राजनीति के गलियारों में आम चर्चा है कि प्रदेश में भाजपा संगठन के ज्यादा प्रभावी होने से सरकार और संगठन में तालमेल कम दिखाई दे रहा था। इसलिए मुख्यमंत्री खट्टर ने अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बदलवाकर अपने खासमखास नायब सिंह सैनी को अध्यक्ष पद पर बैठा दिया! यह कहने में भी कोई संकोच नहीं होगा अब संगठन में भी जो खट्टर चाहेंगे वैसा ही होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!