Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियरज्योतिषदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफैशनभिवानीमनोरंजनमहेंद्रगढ़हरियाणा

हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा प्रदूषित 27 नगरों में हरियाणा के 9 नगर शामिल, AQI 200 से पार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा प्रदूषित 27 नगरों में हरियाणा के 9 नगर शामिल, AQI 200 से पार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आज दशहरा को त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसके बाद अगले महीने दीपावली का त्योहार है। ऐसे में इन त्योहारों से पहले ही देश की हवा खराब होने लगी है। हवा की रफ्तार कम पड़ी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। देश के 27 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर दर्ज किया गया है। चिंता की बात ये है कि इन शहरों में सबसे ज्यादा 9 शहर हरियाणा के हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर उत्तर प्रदेश का मेरठ रहा, जहां एक्यूआई 300 पार पहुंच गया था, जो बहुत खराब माना जाता है। गौरतलब है कि देश के इन 27 शहरों में हरियाणा टॉप पर है। यहां 9 शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। इन शहरों में करनाल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, कैथल, बल्लभगढ़, मानेसर शामिल हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हवा करनाल में रही, जहां एक्यूआई 266 दर्ज की गई। जबकि दिल्ली में यह 263 रहा। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो दीपावली आते-आते प्रदेश में स्थिति गंभीर हो सकती है।

*देश के टॉप 10 में भी हरियाणा के चार शहर*

शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 299
भरतपुर 280
बूंदी 268
करनाल 266
दिल्ली 263
फरीदाबाद 259
जलगांव 255
मानेसर 248
हनुमानगढ़ 246
कुरुक्षेत्र 242.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!