Sunday, June 30, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का जन्मदिन नेशनल हाईवे 152- D पर सांसद नायब सैनी, MLA सुभाष सुधा तथा पूर्व MLA पवन सैनी ने अलग अंदाज में मनाया*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का जन्मदिन नेशनल हाईवे 152- D पर सांसद नायब सैनी, MLA सुभाष सुधा तथा पूर्व MLA पवन सैनी ने अलग अंदाज में मनाया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। नेशनल हाईवे 152 डी पर केक काटा और वहीं पर प्रदेशाध्यक्ष को खिलाकर बधाई भी दी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चंडीगढ़ से झज्जर जा रहे थे। यह जानकारी लगते ही सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान, पार्षद फूल सिंह, गुरनाम मलिक, राकेश पुरोहित, जिला परिषद सदस्य सचिन सहित कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान सांसद नायब सिंह,विधायक सुभाष सुधा व पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एक दूरगामी सोच के सुलझे हुए नेता हैं, जिन्होंने भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा संगठन को इकट्ठा रख भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!