Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

महान लेग स्पिनर एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महान लेग स्पिनर एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की आयु में निधन हो गया है। बेदी ने भारत के लिए 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे।
लेफ्ट आर्म स्पिनर बेदी ने भारत के लिए 1967 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 10 मैचों में 7 विकेट लिए। बेदी 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की मशहूर चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। वे बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी। उन्होंने 1560 विकेटों के साथ अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर खत्म किया था।
बिशन सिंह बेदी ने 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में टेस्ट करियर का आगाज किया था, जबकि अगस्त-सितंबर 1979 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। दूसरी ओर, पहला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई 1974 को को लॉर्ड्स खेला था, जबकि आखिरी वनडे 16 जून को 1979 को श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!