Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

दक्षिण हरियाणा के अटेली निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दक्षिण हरियाणा के अटेली निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे के रहने वाले मनीष सैनी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
मनीष सैनी ने गुजराती फिल्म ”ढह” का निर्देशन किया था। लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है। इसे मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गांधी एंड कंपनी एक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि के साथ एक कहानी कहती है।
यह फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। मनीष सैनी ने इससे पहले भी गुजराती फिल्म बच्चों के साथ बनाई थी, जिसे बहुत ज्यादा प्यार मिला था। मनीष सैनी की पहली फिल्म को भी राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया था।
इस मौके पर मनीष सैनी के पिता सुगनचंद सैनी, माता शकुंतला देवी व सास रेखा प्रांदे भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। बता दे कि मनीष सैनी ने अपनी शिक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद से पूरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!