Thursday, July 4, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने मिडिया वालिंटियर में जोश भरते हुए कहा मिशन 2024 जीत के बने सिपाही*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने मिडिया वालिंटियर में जोश भरते हुए कहा मिशन 2024 जीत के बने सिपाही*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम ;-भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सोशल मीडिया वॉलिंटयर मीट में एकत्रित हुए छह जिलों के सैकड़ों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मिशन 2024 को जीतने के लिए सभी वालिंटियर सिपाही की भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी वालिंटियर्स को चुनाव जीतने की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने वालिंटियर्स को विपक्ष के झूठे नेरेटिव को तोड़ने के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर वॉलिंटियर्स को अपने व्यवहार और आचरण का आंकलन करना चाहिए और सच्चाई जानकर ही किसी भी विषय को आगे बढ़ाना चाहिए। आज इस कार्यक्रम में हरियाणा अनेक कलाकार भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपने गीतो के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि जो दूसरों के पीछे चलते हैं और जिनकी अपनी सोच और चिंतन नहीं हैं वे स्वयं सेवक नहीं हो सकते। वालिंटियर्स में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत जज्बे के साथ चुनाव 2024 में सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। धनखड़ ने कहा कि चुनौतियां हर जमाने में रहती है। एक जमाने की चुनौती थी कि हम गुलाम थे और हमारे वीर सेनानियों ने अपने मकसद के लिए अपना सबकुछ दाव पर लगा दिया। भगत सिंह, राजगुरू, सुखेदव, चंद्रशेखर आजाद ने तो अपनी जान तक दे दी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में झूठी कहानी गढ़ी गई, हम उनका जन्म दिन तो मनाते हैं, लेकिन उनकी पुण्य तिथि नहीं मनाते। हमारे स्वतंत्रता सेनानी जो उस दौर के युवा थे अपने समय की चुनौतियों से लड़े तो युग बदला।
वालिंटियर्स को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सरकार की साढ़े 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत स्टार्टअप का हब बन रहा है। हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहरा रहा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तथा आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण और जी-20 की सफलता से हम गौरव महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवे स्थान पर पहुंचा है। धनखड़ ने कहा कि हमने युवा अवस्था में जो सपने देखें थे वे आज पूरे हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटते हुए हमने देखा है। अगले साल भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ये गौरव के पल देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने वालिंटियरर्स को उज्जवला योजना, हर घर नल से जल के अलावा केंद्र सरकारी योजनाएं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। सभी वालिंटियर्स अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम बोलने से बहुत से मारीचों और कालनेमियों को परेशानी होने लगी है और इस षड़यंत्र में जुट गए हैं कि किस तरह से इनको रास्ते से भटकाया जाए। हमारी स्थिति हनुमान की तरह है। हम हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति को भूले हुए हैं, जो-जो शक्ति हमें याद आती जा रही है तो हम सकारात्मक रूप से देश की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन ये तमाम प्रतिगामी शक्तियां हमें बांटने की जुगत में लग गई है। उन्होंने एकजुट होने का आह्वान करते कहा कि जो एकजुट रहे वो चलते रहे, जो बंट गए वे मिट गए। एकजुटता नहीं होने के कारण हम पानीपत की तीसरी लड़ाई हार गए। अगर यह लड़ाई हम जीत जाते तो निश्चित ही भारत में अंग्रेजी शासन नहीं आता। सुधांशु ने कहा कि विपक्ष ने सत्ता पाने के लिए समाज को जातियों में बांटने की कोशिश की। आज भी कुछ शक्तियां जातिवाद में बांटकर सत्ता पर काबिज होने का षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां चुनावमूलक हैं, जातिवाद का चूर्ण देकर लोगों को भ्रमित करती है। वालिंटियर्स को विपक्ष के इस नेरेटिव को धराशाही करना होगा और समाज को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इन साढ़े 9 साल में हम विचार बदलने की सोच में सफल हुए हैं। पानीपत की भूमि से प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ,, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था आज देश में लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी समाज को जाति पाति में बांटने का कुचक्र चला रहे हैं। हमें उनके इस झूठे भ्रम जाल को समाप्त करना है। श्री त्रिवेदी ने नारी शक्ति वंदन कानून की भी तारीफ की और कहा कि नवरात्रि से पहले मोदी जी ने नारी शक्ति को अधिकार देकर उनका सम्मान किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश गुलामी के प्रतिकों से पीछा छुड़ा रहा है। पिछली सरकारें सोचती रही और कर कुछ भी नहीं पाई। मोदी ने जो सोचा वह करके दिखा दिया। हमें विकसित भारत के निर्माण में सहयोगी की भूमिका निभानी है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सौर उर्जा का मुख्यालय गुरुग्राम में है। सौर उर्जा में भारत वर्ल्ड लीडर की भूमिका में है। भारत में हर रोज 37 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है। वाटर वे का निर्माण करना प्रधानमंत्री मोदी की विकासात्मक सोच का परिणाम है। अमृतकाल में लिए गए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम आप सभी वालिंटियर्स की जिम्मेदारी है। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, सोशल मीडिया सह प्रमुख रामबीर भाटी, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, प्रदेश निर्माण समिति उपाध्यक्ष हरविन्द्र कोहली, हर्ष चतुर्वेदी, कलाकार बिन्दर दनौदा, प्रदीप बूरा, रमेश चहल, पूजा हुड्डा, कुमारी पम्मी मोटान सहित फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह व रेवाड़ी से सोशल मीडिया के वांलिटियर्स व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!