Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

उप राष्ट्रपति धनखड़ चौ.चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के तीन दिवसीय कृषि मेले में होंगे मुख्य अतिथि, शनिवार कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में कुलपति बीआर कांबोज सहित अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उप राष्ट्रपति धनखड़ चौ.चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के तीन दिवसीय कृषि मेले में होंगे मुख्य अतिथि, शनिवार कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में कुलपति बीआर कांबोज सहित अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय कृषि विकास मेले में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर हर एक जिले से एक प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया जाएगा। मेले में प्रदेश के 22 प्रगतिशील किसानाें को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें हिसार जिले से चानौत गांव के जय किशन वर्ष 2022-23 में सबसे अधिक उत्पादन लेने के लिए सम्मानित किया जाएगा।एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का विषय प्राकृतिक खेती, खेती में ड्रोन का प्रयोग, श्री अन्न का प्रसार-प्रचार रहेगा। मेले में 22 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार देर शाम कृषि मंत्री जेपी दलाल, कुलपति प्रो. बीआर कांबोज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!