Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पत्रकारों के घरों पर रेड, लैपटाॅप और मोबाइल जब्त!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पत्रकारों के घरों पर रेड, लैपटाॅप और मोबाइल जब्त!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के बीच मंगलवार सुबह न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) से जुड़े कई पत्रकारों के ठिकानों की तलाशी ली गई। यह तलाशी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने ली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक और उससे जुड़े कुछ पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है।
Delhi Police Action: जानकारी के अनुसार कई पत्रकारों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस संबंध में पत्रकार अभिसार शर्मा ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा है और जांच के लिए उनका लैपटाप और फोन छीनकर ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। बता दें कि न्यूजक्लिक पर चीनी फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। बीते दिनों लोकसभा में भी भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने भी न्यूज पोर्टल पर यह आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!