Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफैशनमनोरंजनराज्यशिक्षाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

उत्तर भारत की प्रसिद्ध पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बुरे हाल! PHD में सिलेक्टेड छात्र गाइड ढूढ़ने के लिए खाते हैं दर दर की ठोकरे!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उत्तर भारत की प्रसिद्ध पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बुरे हाल! PHD में सिलेक्टेड छात्र गाइड ढूढ़ने के लिए खाते हैं दर दर की ठोकरे!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उत्तर भारत की प्रसिद्ध पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आजकल बहुत बुरा दौर चल रहा है। जिसका सीधा बुरा असर मेघावी छात्रों के मस्तिष्क पर पड़ता है। अभी हाल ही में JRF तथा NET के छात्रों का PHD में रैंक के हिसाब से सीधा सलेक्शन हुआ। PHD में चयनित होने के बाद अभ्यार्थी खुश होने की बजाय दुखी हो रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में गाईड के लिए छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई भाषाओं के नियमित शिक्षक न होने के कारण उन्हें दूसरे कॉलेज से गाइड ढूंढने पड़ते हैं। उनके निर्देशन में ही वह अपनी PHD की डिग्री पूरी कर पाते हैं। इसके कारण उनका समय बर्बाद होता है। चंडीगढ़ प्रशासक को शीघ्र छात्रों की इस समस्या पर गौर करना चाहिये। मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से PU आर्थिक संकट से जूझ रही है। शायद इस कारण यहां पर नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पा रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के अंदर उपकरणों के रखरखाव में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से केंद्र सरकार से पंजाब यूनिवर्सिटी को 51.89 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी करने की मांग की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!