Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा सीएम खट्टर व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा सीएम खट्टर व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य राजनेताओं ने बधाई दी। वहीं कांग्रेसियों ने उनके दिल्ली निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी गई। रोहतक में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। 2 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के बाद 4 बार विधायक एवं 4 बार सांसद भी रहे हैं। वहीं फिलहाल विपक्ष के नेता हैं। उनके जन्मदिन को लेकर कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम रखे हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रोहतक के गांव सांघी में 15 सितंबर 1947 को जन्म लिया था। वे सैनिक स्कूल, बालाचडी, जामनगर, गुजरात के छात्र रहे हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में BA किया और इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि संकाय से कानून की पढ़ाई की। वहीं अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1991, 1996, 1998, 2004 में 4 बार रोहतक लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह 2001 से 2004 तक हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वहीं 1996 से 2001 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष रहे। वहीं 2000, 2009, 2014 और 2019 में विधायक भी चुने गए। वहीं 2005 से 2014 तक मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!