करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब पुलिस में 7 में से 6 चयनित सब इंस्पेक्टर हरियाणा से रखते हैं संबंध!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब पुलिस में 7 में से 6 चयनित सब इंस्पेक्टर हरियाणा से रखते हैं संबंध!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब पुलिस में चयनित हुए 7 सब इंस्पेक्टरों पर विवाद खड़ा हो गया। चयनित 6 सब इंस्पेक्टर हरियाणा से संबंध रखते हैं। मानसा SSP के 6 सितंबर के पत्र नंबर 7317 के तहत उक्त सिलेक्ट किए गए सब इंस्पेक्टरो को 9 सितंबर को जालंधर पीएपी कॉम्प्लेक्स में CM मान नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। पूरे मामले पर मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़ने वाले लक्खा सिधाणा तथा पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा ने कहा यह सब सरकारों की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। पंजाब में नौकरी प्राप्त करने के लिए पंजाबी के पेपर को अन्य राज्यों के उम्मीदवारों द्वारा क्लियर करना अपने आप में सवाल उठाता है। चयनित किए गए उम्मीदवारों के नाम संदीप पूनिया पुत्र जोगिंदर सिंह हिसार हरियाणा, मनदीप बिट्टान पुत्र कृष्ण निवासी पेगां जिला जींद हरियाणा तथा रूपेंद्र मलिक पुत्र रामफल वासी दुर्जनपुर हरियाणा, प्रवेश मोर पुत्र विनोद कुमार निवासी हिसार हरियाणा, कमलजीत कौर पुत्री जेठू सिंह मयूर खुर्द जमाल फतेहाबाद हरियाणा तथा सोनू रानी पुत्री रमेश चंद्र वासी जंडली कलां फतेहाबाद हरियाणा से संबंध रखते है।
पंजाब में से सिर्फ कुलदीप सिंह पुत्र अजय सिंह पर फूल बठिंडा सिलेक्ट हुए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि संदीप सिंह को मुख्यमंत्री खुद नियुक्ति पत्र देंगे। जबकि हरियाणा से संबंध रखने वाले उम्मीदवार सीट पर बैठकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!